फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पुलिस हिरासत में आरोपी को प्रधान के पति व पुत्र ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हथगाम पुलिस की हिरासत में एसडीएम कोर्ट जा रहे आरोपी को प्रधान के पति व पुत्र ने मिलकर पीटा। विरोध करने पर मौजूद होमगार्डों से अभद्रता की गई। होमगार्ड ने सरकारी कार्य में बाधा व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

हथगाम थाने में तैनात होमगार्ड रमेशचंद्र ने बताया कि वह हमराही होमगार्ड राजकरन के साथ मंगलवार को जसराजपुर के धनराज पासवान, इदरीशपुर गांव के वीरेंद्र विश्वकर्मा , बरगदियापुर के सुमित को खागा ऑटो रिक्शा से एसडीएम कोर्ट खागा लेकर जा रो थे। शाहपुर तिराहे के पास वीरेंद्र विश्वकर्मा लघुशंका को उतरा। सड़क किनारे होमगार्ड राजकरन वीरेंद्र को गुमटी के पीछे ले गया। आरोप है शाहपुर प्रधान के पति मोहम्मद शमी अपने पुत्र रहीश संग पीछे से पहुंचा। दूसरे पुत्र पर हमला करने की रंजिश में वीरेंद्र विश्वकर्मा पर हमला किया। मारपीट से रोकने पर उन दोनों से बदसलूकी और धक्का-मुक्की की। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये था मामला

फतेहपुर। शाहपुर प्रधान के पति मोहम्मद समी का पुत्र मोहम्मद रशीद 14 जुलाई को चौराहे पहुंचा था। वहां पड़ोसी गांव इदरीशपुर के वीरेंद्र विश्वकर्मा ने मो. रशीद पर सर्जिकल ब्लेड से हमला किया था। हमले में मोहम्मद रशीद घायल हो गया था। पुलिस ने प्रधान पति मोहम्मद शमी की तहरीर पर आरोपी वीरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को वीरेंद्र का चालान किया था। इसी खुन्नस में वीरेंद्र पर हमला किया। होमगार्ड रमेश चंद्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें