फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ताइक्वांडो खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कलक्टरगंज स्थित बचपन प्ले स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में ताइक्वांडो खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रदेश कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शहर के 11 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर जनपद का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के चेयरमैन किशन मेहरोत्रा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। सम्मानित खिलाड़ियों में आदर्श वर्मा, कर्णिका सिंह, दित्य पांडे, तनुज बाजपेई, आशु मौर्य, आरव अग्रहरि, वत्सल श्रीवास्तव, सानिध्य कुमार, अंजलि मिश्रा, साक्ष्य चौधरी, दीक्षा सिंह और अनुज साहू शामिल हैं। कोच भारत वर्मा और शिव कुमार के साथ उपाध्यक्ष प्रखर शुक्ला और सचिव राजकुमार ने सभी ताइक्वांडो खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने बताया कि खिलाड़ियों के उत्साह वर्धन के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। हमारे क्षेत्र के युवाओं में गजब की प्रतिभाएं छुपी हुई है। बस उन्हें निखारने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें