फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भाजपा विधायक के काफिले में पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव से कंबल बांट कर लौट रही भाजपा विधायक के काफिले पर अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। घटना में विधायक के काफिले में शामिल मंडल महामंत्री की कार के शीशे टूट गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

रविवार को गढ़ा ग्राम पंचायत के पोखरी गांव में क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान का कंबल वितरित कर रहीं थी। इसमें भाजपा के मंडल महामंत्री रबी तिवारी भी मौजूद थे। देर शाम कार्यक्रम खत्म होने के बाद खागा विधायक का काफिला वापस लौट रहा था। विधायक के काफिले में भाजपा के मंडल महामंत्री की कार पीछे लगी थी। इसी दौरान अराजकतत्वों ने काफिले पर पथराव शुरू कर दिया । पथराव से भाजपा मंडल महामंत्री की कार के शीशे टूट गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू की है। चर्चा है कि कंबल वितरण के दौरान स्थानीय युवक से अपने दरवाजे पर कंबल वितरण को लेकर कहासुनी हुई थी। युवक कंबल वितरण करने वाले स्थान पर नाराजगी जता रहा था। आशंका है कि उसी युवक ने घटना को अंजाम दिया है। किशनपुर थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि अभी किसी भी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें