फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से विवाद के बाद पत्नी ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तुराबअली का पुरवा में शनिवार दोपहर महिला ने फांसी लगाकर अत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को उतराया और मार्च्युरी हाउस में रखवाया है। पुलिस पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद में घटना मान रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी हरिश्चंद्र सुबह मजदूरी करने चला गया था। उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी (28) घर में अकेली थी। बच्चे दोपहर को खेलने पड़ोसी के घर चले गए। खाना खाने दोपहर को हरिश्चंद्र घर लौटा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक वह दरवाजा खटखटाता रहा, अंदर से कोई जवाब न मिलने पर दरवाजे को तोड़ा गया।
विज्ञापन

भीतर लक्ष्मी का शव साड़ी के फंदे से पंखे के कुंडे के सहारे लटक रहा था।
पति ने बताया कि घरेलू बातों को लेकर अक्सर कहासुनी होती थी। उससे सुबह खर्च के लिए पत्नी रुपये मांग रही थी।
उसने काम से लौटने पर रुपये देने की बात कही थी। कोतवाल आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मायके पक्ष ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें