फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या के लिए छात्रा को उकसाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी सौरभ सिंह। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
अमौली। छेड़खानी से तंग आकर जान गवांने वाली छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले का दूसरा आरोपी फरार है। छात्रा ने जान देने से पहले पकड़े गए आरोपी के खिलाफ सुसाइड नोट लिखकर छोड़ा था। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर युवक को जेल भेजा है।
विज्ञापन

चांदपुर थाना क्षेत्र के रिठवां गांव निवासी सहोद्रा देवी पत्नी उदय प्रकाश की ससुराल कानपुर नगर सजेती थाना क्षेत्र के आनूपुर गांव है। आर्थिक हालत ठीक नहीं होने के कारण सहोद्रा मायके रिठवां में भाई के साथ रहकर मजदूरी करती है। सहोद्रा की बेटी साक्षी उर्फ ज्योती (18) बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी।
छात्रा ने 13 मई को जहरीला पदार्थ खा लिया था। छात्रा की कानपुर हैलट में इलाज दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद परिजन शव लेकर थाने पहुंचे थे और हंगामा किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने सहोद्रा की तहरीर पर गांव के सौरभ सिंह उर्फ शिब्बू और तेज बहादुर सिंह पर छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया था। छात्रा का लिखा सुसाइड नोट भी पुलिस को सहोद्रा ने सौंपा था। छात्रा ने सौरभ पर कालेज आते-जाते पीछा करने का आरोप लगाया था।
घर के बाहर निकलने पर पकड़ लेने और अश्लील हरकत किए जाने से परेशान होना लिखा था। थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि आरोपी सौरभ सिंह को गिरफ्तार किया गया है। दूसरे आरोपी तेज बहादुर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें