फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सड़क हादसे में घायल सब इंस्पेक्टर की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो-23-सब इंस्पेक्टर रामाश्रय भारती। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
चौडगरा (फतेहपुर)। सड़क हादसे में घायल सब इंस्पेक्टर (दरोगा) की इलाज के दौरान रविवार को कानपुर में मौत हो गई। कल्यानपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि थाने में तैनात दरोगा रामाश्रय भारती बड़ौरी टोल प्लाजा से गश्त कर बाइक से बृहस्पतिवार को लौट रहे थे।
विज्ञापन

टोल प्लाजा के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। सीएचसी में इलाज के बाद उन्हें कानपुर हैलेट अस्पताल रेफर किया गया। यहां वह आईसीयू वार्ड में भर्ती थे। रविवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
दरोगा रामाश्रय भारती मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के नौगांव के मूल निवासी थे। वर्ष 1987 में यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। वर्ष 2021 में सब इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति हुई थी। करीब 16 माह बाद रिटायरमेंट होना था। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

फाइल फोटो-23-सब इंस्पेक्टर रामाश्रय भारती। स्रोत सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें