फोटो-18-नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह को ज्ञापन देते बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के अध्यक्ष। संवाद
खागा। नगर में आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और हादसों की संख्या कम करने के लिए बुंदेलखंड राष्ट्र समिति ने नगर पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा है। समिति के अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने कहा कि नगर में नो इंट्री लागू की जाए और अतिक्रमण हटाकर दुकानदारों को निश्चित स्थानों पर दुकानें लगाने के लिए कहा जाए। नियमों का सख्ती से पालन कराया जाना चाहिए।
ज्ञापन नगर पंचायत परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान सौंपा गया। दो दिन पहले हादसे में दिवंगत हुए बुदवन निवासी हुकुम सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया गया था। प्रवीण पांडेय ने कहा कि हादसे का ग्राफ कम करने के लिए यह कदम उठाना आवश्यक है। ताकि सड़क किनारे चलने वाले लोग सुरक्षित आवागमन कर सकें।
नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह ने समिति को आश्वासन दिया कि इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान देवव्रत त्रिपाठी, राजा त्रिपाठी, चेतन वाजपेयी, अभिषेक सिंह, अजय ठाकुर, ओम तिवारी, राम प्रसाद विश्वकर्मा, प्रशांत केसरवानी और अमित प्रजापति भी मौजूद रहे। (संवाद)
फोटो-18-नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह को ज्ञापन देते बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के अध्यक्ष। संवाद