फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के अमौरा गांव में एसएससी की परीक्षा में फेल होने पर शुक्रवार को युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पंचनामा करके शव परिजनों को सौंपा है।
थाना क्षेत्र के अमौली निवासी अनिल द्विवेदी का पुत्र विवेक द्विवेदी (20) ने एसएससी की परीक्षा दी थी। रिजल्ट में फेल होने के कारण तनाव में रहता था। पिता मलवां औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी करने चले गए। मां गुड़िया देवी दोपहर को शहर खरीदारी के लिए निकलीं। उसी बीच छोटा बाई अभिषेक द्विवेदी मलवां बाजार गया था। घर पर अकेले विवेक ने अंदर से दरवाजा बंद किया और कमरे के अंदर कुंडे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई के घर लौटने पर दरवाजा नहीं खुला। वह पड़ोसी की छत से घर पहुंचा। वहां कमरे में भाई का फंदे से लटकता शव देखा। उसके चिल्लाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। मां और पिता को जानकारी दी गई। भाई ने बताया कि परीक्षा परिणाम आने के बाद से बड़े भाई तनाव में रहते थे। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने का निवेदन किया है। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।