फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलक से लापता युवक की गला घोटकर हत्या

विज्ञापन
मकरंदपुर के मजरा रूरा में घटना स्थल की जांच करती पुलिस व मौजूद ग्रमीण। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
अमौली (फतेहपुर)। तिलक समारोह से सोमवार की रात लापता युवक की गला घोटकर हत्या कर दी गई। उसका शव बुआ के गांव में नीम के पेड़ के नीचे मिला। सीओ और एसओ जांच करने पहुंचे। गले और शरीर पर चोट के निशान देखकर पुलिस हत्या मान रही है। उसका मोबाइल भी नहीं मिला है। पुलिस मोबाइल नंबर का सीडीआर खंगाल रही है।
विज्ञापन

चांदपुर थाना क्षेत्र के दपसौरा गांव निवासी रमाकांत (19) सोमवार को पड़ोसी के तिलक समारोह में हिस्सा लेने रात को घर से निकला था। गांव के लोगों ने करीब रात 11 बजे तक उसे समारोह में देखा था। उसके बाद लापता हो गया। रविवार की दोपहर रूरा गांव के बाहर नीम के पेड़ के नीचे उसका शव मिला। इस गांव में रमाकांत के फूफा रामस्वरूप रहते हैं। ग्रामीणों ने यूपी-112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सीओ योगेंद्र मलिक और एसओ किशन सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास छानबीन की। उसके पैरों के पास चप्पलें रखीं थीं। गला कसा होने का निशान दिखा। कानों से खून बह रहा था। फूफा रामस्वरूप ने उसके बड़े भाई शिवाकांत को सूचना दी।
शिवाकांत ने बताया कि उसके भाई की गला घोंटकर हत्या की गई है। परिवार की किसी से रंजिश नहीं है। पिता अशर्फीलाल सूरत में प्राइवेट नौकरी करते हैं। रमाकांत से एक और छोटा भाई लाखा है। अक्सर भाई फूफा के गांव आता-जाता था। वह रात को गांव से कब और किसके साथ निकला, इसका पता नहीं है। रमाकांत मजदूरी करता था। कयास लगाए जा रहे हैं कि हत्यारे उसका मोबाइल भी साथ ले गए हैं। सीओ योगेंद्र मलिक ने बताया कि प्रथम दृष्टयता चोट के निशान से हत्या प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घटना से जुड़े अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को प्रेम प्रसंग में हत्या का शक
हत्या के पीछे फिलहाल कोई कारण सामने नहीं आया है। पुलिस हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का कयास लगा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मोबाइल मृतक के मोबाइल का सीडीआर निकलवाया जाएगा। इसमें यह पता कि जाएगा कि किन नंबरों पर बातचीत हुई है। वह समारोह से किसी से बातचीत के बाद निकला होगा तो पता चल जाएगा। हत्यारों ने साक्ष्य छिपाने के लिए मोबाइल गायब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें