फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Accident: आगे जा रहे ट्रक में श्रद्धालुओं की थार टकराई, दो की मौत और तीन घायल, अस्पताल में भर्ती

Sun, 09 Feb 2025 11:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: सदर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर श्रद्धालुओं की थार गाड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में आगे जा रहे ट्रक में श्रद्धालुओं की थार टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर सेंट मैरी स्कूल और डिग्री कॉलेज के बीच हुआ है।

विज्ञापन

हादसे में कासगंज जिला आमापुर निवासी अवशेष के पुत्र अमन गुप्ता (22) व मैनपुरी निवासी कुंवर पाल यादव के पुत्र राहुल यादव ( 25) की मौत  हो गई। वहीं अनमोल गुप्ता पुत्र अरविंद कुमार गुप्ता निवासी अमापुर, चिराग गुप्ता पुत्र मनोज कुमार गुप्ता निवासी मैनपुरी, काव्य गुप्ता पुत्र राजीव गुप्ता निवासी अमापुर घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें