फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भूमि विवाद में चलीं लाठियां और कुल्हाड़ी, महिला समेत नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। कोतवाली क्षेत्र के करहा मजरे मझिलगांव में शुक्रवार दोपहर भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान लाठियां, लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से एक-दूसरे पर हमला किया गया। इसमें महिला समेत नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


करहा गांव निवासी सूर्यभान और पड़ोसी बबलू के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। दोपहर करीब ढाई बजे इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडा, रॉड और कुल्हाड़ी लेकर आमने-सामने आ गए और हमला कर दिया।
मारपीट में सूर्यभान पक्ष की अनीता देवी के सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। एक पक्ष से सूर्यभान, रामराज, सुखराम और ममता घायल हुए। दूसरे पक्ष से अजीत कुमार, बबलू, शिवजीत और प्रभुदयाल घायल हो गए।
विज्ञापन

मझिलगांव चौकी प्रभारी दिनेश सिंह ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी खागा पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अनीता देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच भूमि विवाद का मामला है और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें