फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हैंडबॉल में स्टेडियम की टीमें बनीं चैंपियन

विज्ञापन
फोटो-29-प्रमाण पत्र के साथ मौजूद ​खिलाडी। स्रोत: स्टेडियम - फोटो : जसराना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर में अंतिम संस्कार से पूर्व हंगामा करते हुए लोग। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन सोमवार को हैंडबाल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष मयूर गुप्ता ने किया। बालक और बालिका दोनों वर्गों में स्टेडियम की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

हैंडबाल बालक वर्ग के फाइनल में स्टेडियम बॉयज ने सरस्वती विद्या मंदिर की टीम को 15-10 से हराकर विजेता का खिताब जीता। तीसरे स्थान के मुकाबले में सरस्वती विद्या मंदिर ने स्टेडियम बी टीम को 8-4 से पराजित किया। बालिका वर्ग में स्टेडियम की टीम 10 अंक के साथ प्रथम रही।
सरस्वती विद्या मंदिर की टीम चार अंक हासिल कर उपविजेता बनी। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि मयूर गुप्ता और क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार भारती ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

क्रीड़ा अधिकारी ने खिलाड़ियों को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन, उपलब्धियों और संघर्षों की जानकारी दी। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण बनाए रखने का आह्वान किया।
इस मौके पर पुष्पेंद्र सिंह परिहार, अरुण शर्मा, मनीष कुमार, मोहम्मद आरिफ खान, जितेंद्र यादव, राजकुमार यादव, मोहित यादव समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों और स्टेडियम के खिलाड़ी मौजूद रहे।

फोटो-29-प्रमाण पत्र के साथ मौजूद खिलाडी। स्रोत: स्टेडियम- फोटो : जसराना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर में अंतिम संस्कार से पूर्व हंगामा करते हुए लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें