फतेहपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया गया। सुबह से हो रही बारिश के चलते मेले में अभ्यर्थियों की संख्या काफी कम रही। दोपहर करीब दो बजे तक चले मेले में मात्र 25 अभ्यर्थी ही पहुंच सके।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित अप्रेंटिस मेले में आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। मेले में जिले के चौडगरा स्थित लक्ष्मी एग्रो और टाटा से संबद्ध क्यूस क्राप लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि पहुंचे। रविवार रात से हो रही बारिश के कारण अभ्यर्थियों की संख्या कम रही। दोनों कंपनियों की ओर से आवेदकों के बायोडाटा व आवेदन जमा कराए गए और उन्हें आगे कॉल करने की बात कही गई।
अहमदाबाद के लिए जमा कराए आवेदन
क्यूस क्रॉप लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर अंजनी कुमार वाजपेयी ने बताया कि कंपनी की ओर से अहमदाबाद के लिए फिटर ग्रेड के अभ्यर्थियों के आवेदन लिए गए हैं। अप्रेंटिस करने वालों को 14,600 रुपये और अर्न एंड लर्न के तहत 18 हजार रुपये दिए जाएंगे। आवेदकों को एक समय का भोजन व नाश्ता मिलेगा। रहने और एक समय के भोजन का खर्च उन्हें स्वयं वहन करना होगा।
चौडगरा की लक्ष्मी एग्रो के प्रतिनिधि आलोक शुक्ला ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को पहले मलवां स्थित कंपनी में कार्य करना होगा। इसके लिए उन्हें 15 हजार रुपये दिए जाएंगे। कार्य अनुभव के आधार पर उन्हें गुजरात भेजा जाएगा। गुजरात जाने वाले अभ्यर्थियों को 15 से 20 हजार रुपये तक दिए जाएंगे। इस दौरान किसी भी प्रकार का अलाउंस नहीं दिया जाएगा।
चयन हुआ तो जरूर जाएंगे
अप्रेंटिस मेले में आए आकाश पांडेय ने बताया कि उन्होंने दोनों कंपनियों में आवेदन किया है। गुजरात के लिए कॉल आई तो वह जरूर जाना चाहेंगे। उन्होंने बताया कि उन्हें इस कार्य का पूर्व अनुभव है इसलिए बाहर जाकर काम करने में रुचि है।
मोहित ने बताया कि उन्होंने क्यूस क्राप लिमिटेड में आवेदन किया है। अर्न एंड लर्न के तहत सीखने के साथ आर्थिक लाभ भी मिलेगा। ऐसे में यदि कंपनी की ओर से कॉल आई तो वह अहमदाबाद जरूर जाएंगे।
फोटो-10-अभ्यर्थियों का बायोडाटा जमा करो कंपनी के प्रतिनिधि। संवाद- फोटो : जसराना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर में अंतिम संस्कार से पूर्व हंगामा करते हुए लोग। संवाद