फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार सिंह को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शासन की ओर से डीजी प्लेटिनम कमेंडेशन डिस्क से सम्मानित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एसटीएफ में तैनाती के दौरान उनके द्वारा कई सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था। तभी शासन की ओर से डीजी प्लेटिनम के लिए उन्हें चुना गया है।
उधर, 42 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट और अतिउत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चुना गया है। गृह मंत्रालय द्वारा चयनित कर्मियों को 15 अगस्त को एसपी पदक देंगे। 2019 में 42 पुलिस कर्मियों में 28 को उत्कृष्ट और 14 को अतिउत्कृष्ट मेडल के लिए चयनित किया गया था। अतिउत्कृष्ट सेवा पदक में उपनिरीक्षक कल्याण सिंह, यातायात प्रभारी त्रिवेणी पांडेय, निरीक्षक राम प्रताप यादव, हेड कांस्टेबल अखिलेश्वर नाथ मिश्रा, राम संभाल मिश्रा, विजय
प्रसाद त्रिपाठी, रामप्रकाश, मसूद अहमद जाफरी, कमलेश त्रिपाठी, संतोष कुमार सिंह, कृष्ण मुरारी मिश्रा, राजेंद्र यादव, रामऔतार त्रिवेदी, रामकिशोर का चयन हुआ था। उत्कृष्ट सेवा के लिए निरीक्षक विनोद कुमार, उपनिरीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह, कमलेश कुमार पाल, शहंशाह हुसैन, प्रदीप कुमार, अश्वनी कुमार सिंह, उमाकांत, मनोज कुमार
सिंह, लक्ष्मी शंकर यादव व हेड कांस्टेबल प्रभु दयाल, करण सिंह, कृष्ण मुरारी त्रिपाठी, उदय सिंह यादव, रवींद्र कुमार मिश्रा, हरी प्रताप सिंह, दिनेश त्रिपाठी, रवि शंकर, त्रिभुवन नाथ, विजय बहादुर यादव,अरुण कुमार सिंह, पृथ्वीराज सिंह, दयाशंकर, इंद्रदेव तिवारी, एजाजुद्दीन सिद्दीकी, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, रामराज, मोहम्मद फिरोज अहमद, रमेश सिंह यादव का चयन हुआ।