फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डीएलएड प्रशिक्षुओं की मेहंदी प्रतियोगिता में सोनाली अव्वल

विज्ञापन
फोटो-32-हाथ में लगी मेहदी दिखाते प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शनिवार को डीएलएड प्रशिक्षुओं की मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में सोनाली राठौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनुष्का द्वितीय और निधि ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ता अजीत कुमार निगम ने विजेता प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्राचार्य आरती गुप्ता ने सभी विजेताओं का उत्साहवर्धन किया। प्राचार्य ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं से प्रशिक्षुओं में कलात्मकता और सृजनात्मकता का विकास होता है।
प्रतियोगिता के नोडल प्रवक्ता अतुल कुमार और शाइस्ता इकबाल रहे। इस अवसर पर प्रवक्ता विनय कुमार मिश्रा, अंतिमा मानवेंद्र, भारती सिंह, डाली सिंह और रमेश कुमार सोनकर भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें