फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आठ माह की गर्भवती महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। आठ माह की गर्भवती महिला की शुक्रवार रात मौत हो गई। भाई ने दहेज में एक लाख रुपये की मांग को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के कंसमीरी निवासी रवींद्र सिंह ने बताया कि बहन क्षमा (24) की शादी वर्ष 2023 में जहानाबाद थाना क्षेत्र के निरखी गांव निवासी सोमराज के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही बहन को पति, सास रामकिशोरी, ससुर बैजनाथ और जेठ शोभराज दहेज में एक लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी।
रवींद्र सिंह ने बताया कि इन दिनों बहन आठ माह की गर्भवती थी। आरोप है कि ससुरालियों ने शुक्रवार रात उसकी पीटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी होने पर शनिवार को वह बहन की ससुराल पहुंचे। यहां उसका शव मिला। थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें