फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपारी देकर बेटे ने पिता लाला लोधी कराई थी हत्या.

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। थानाक्षेत्र के लाला लोधी हत्याकांड के मामले में पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। हत्याकांड का मास्टर माइंड उसका बेटा निकला है। उसने सुपारी देकर हत्याकांड को अंजाम दिलाया था। अपराधियों के निकल जाने के बाद पुलिस को बुलाया था। साजिश में परिवार के कई सदस्य भी फंस सकते हैं।
विज्ञापन

दिमंगतपुर निवासी जलकेश उर्फ लाला की घर के बाहर सोते समय पांच दिसंबर की रात गोली मारकर हत्या की गई थी। लाला हत्याकांड में गांव के ही दो लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। हत्यारोपियों को घर से ही सोते समय पुलिस ने पकड़ा था। इसके बाद हत्याकांड को लेकर कई सवाल खड़े हो गए थे। लाला के परिवार की एक महिला से अवैध संबंध थे। वह महिला को खागा कस्बे में रखे था। उसने एक नया ट्रैक्टर खरीदा था, जिसे
महिला को देना चाहता था। करीब एक माह से मामले को लेकर घर में तनाव चल रहा था। पुलिस के अनुसार तभी इंदल ने पिता लाला की हत्या करने के लिए परिवार और रिश्तेदारों के साथ मिलकर साजिश रची। उसने एक लाख रुपये में खखरेरू के रहने वाले रिश्तेदार के जरिये दो शूटरों को सुपारी दी। बेटे के इशारे पर शूटर बाइक से पहुंचे और सोते समय लाला की गोली मारकर हत्या कर भाग गए। पुलिस को छानबीन में इंदल के मोबाइल से एक
विज्ञापन

काल डिलीट मिली। जबकि सीडीआर में नंबर था। इस नंबर पर हत्याकांड के बाद रात को संपर्क किया गया था। जिसमें आरोपियों के भागने में सफल होने की बातचीत हुई थी। उसी नंबर को लेकर पुलिस ने इंदल से पूछताछ की, जिससे पुलिस मामले के खुलासे के करीब पहुंची है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र भदौरिया ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है।
.....
हत्याकांड की रात लाला लोधी नलकूप में नशे में होने के कारण अपने माता-पिता के पास सोने जा रहा था। उसे अपनी हत्या का आभास हो गया था। परिवार के कुछ लोगों ने उसे नशे में पकड़ कर चारपाई पर लिटा दिया था। उसके बाद योजना के तहत घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें