फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सड़क हादसों में मां-बेटा समेत छह घायल, एक गंभीर

Sat, 21 Jun 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सड़क हादसों में मां-बेटा समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर देख कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

राधानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी विनय, मां रेखा देवी को बाइक पर बैठाकर मलवां थाना क्षेत्र के बरौरा मामा के यहां जा रहा था। नउवाबाग के पास कार की टक्कर से मां-बेटा घायल हो गए। डाॅक्टर ने विनय की हालत गंभीर देखकर कानुपर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
उधर, गाजीपुर थाना क्षेत्र के जिंदपुर गांव निवासी छोटू पमरौली के पास बाइकों की भिड़ंत में घायल हो गया। थरियांव थाना क्षेत्र के शाहीपुर गांव निवासी दीपू बाइक से सामान लेने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहरामपुर के पास बाइक से गिरकर घायल हो गया। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिमौरा गांव निवासी योगेन्द्र की पत्नी रामा देवी ई-रिक्शे के बैठकर बहन के घर जा रही थीं। असनी रोड पर अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलटने से घायल हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें