फतेहपुर। नगर पालिका ने शनिवार की शाम सरकारी जमीन भू-माफियों के कब्जे से मुक्त कराई। खाली कराई गई जमीन करीब साढ़े छह बीघे है। इस जमीन पर भू माफिया कब्जा करते प्लाटिंग करके बिक्री कर रहे थे। इसके एक दिन पहले करीब साढ़े 12 बीघे सरकारी जमीन मुक्त कराई गई है। इस तरह से माफियाओं से करीब 19 बीघे सरकारी जमीन खाली कराई गई है।
एक सत्ता पक्ष के जिला स्तरीय नेता की शिकायत पर जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने संज्ञान लेकर माफियाओं को कब्जे से जमीन खाली कराने का अभियान चलाया। कोतवाली पुलिस के साथ राजस्व और नगर पालिका की टीम ने करोड़ों की जमीन अवैध कब्जे से खाली कराई गई है। खास बात तो यह है कि इस जमीन से कई लोगों को प्लाॅट बेचे जा चुके हैं। शनिवार की शाम नगर पालिका ने तीन गाटा संख्या वाली इस जमीन को खाली कराया। जमीन पर की गई प्लाॅटिंग ध्वस्त करा दी। ईओ नगर पालिका रवींद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को साढ़े छह बीघे सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराई गई है। रविवार के बाद अभी यह अभियान चलता रहेगा।