फोटो-48 : भाईदूज पर बहन रूही व परी भाई दक्ष की आरती उतारते हुए। संवाद
फतेहपुर। भैया दूज का पावन पर्व बृहस्पतिवार को शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की आरती उतारकर उनके माथे पर कुमकुम का तिलक लगाया और मिठाइयां खिलाईं। इस अवसर पर भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनका सम्मान किया।
दीपावली के बाद दो दिन के परवा को ध्यान में रखते हुए बृहस्पतिवार को भाई दूज मनाया गया। बहनों ने कुमकुम लगाकर तिलक लगाए जाने के बाद भाइयों ने भी अपनी बहनों को उनकी पसंदीदा वस्तुएं भेंट स्वरूप दीं। इस पर्व के दौरान परिवारों में भाई-बहन के प्रति प्रेम और सुरक्षा का संकल्प भी लिया गया।
शहर के साथ-साथ कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों जैसे धाता, बिंदकी, खागा, अमौली, खखरेरू, प्रेमनगर, जहानाबाद, औंग, शाह सहित विभिन्न स्थानों पर भाई दूज की धूम रही और इस त्योहार को पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया।