फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा व पशुपालन महकमे में घोटाले की जांच की मांग

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में शिक्षक भर्ती के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला कांग्रेस व शहर कमेटी ने शिक्षा और पशुपालन महकमे की भर्ती में घोटाले के खिलाफ आवाज उठाई है। उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। अपर एसडीएम विजय शंकर तिवारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहा कि 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में घोटाला हुआ है। पशुपालन विभाग की भर्ती में भी घोटाला किया गया। घोटाले में लिप्त मंत्रियों को बर्खास्त किया जाए। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की सरकार भर्तियों में घपला कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
इस मौके पर शहर अध्यक्ष मोहसिन खान, सूर्यबली निषाद, फूलसिंह यादव, संतोष कुमारी शुक्ला, शिवाकांत तिवारी, विकास मिश्र, मणि प्रकाश दुबे, आशीष गौड़, पंकज सिंह गौतम, अमरनाथ कैथल, समरथ सिंह, टीएन दीक्षित, हेमलता पटेल, विनय तिवारी, उदित अवस्थी, मोहम्मद आलम, देवीशंकर मिश्र, मुन्ना कोरी, बब्लू कालिया, अवधेश मौर्य, नफीस उर्फ शेर, सरफराज, इमरान, आकाश, मनोज, अभिषेक, अशोक दुबे, विशाल राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें