फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in UP: फतेहपुर में भाजपा नेता और उनके पुत्र में कोरोना की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या 113 हुई

Tue, 23 Jun 2020 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
फतेहपुर में भाजपा नेता और उनके पुत्र में कोरोना की पुष्टि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। फतेहपुर जिले में सोमवार को वरिष्ठ भाजपा नेता और उनके पुत्र में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों ने हाल ही में कानपुर में टेस्ट कराया था। यहां सैंपलिंग की गई थी।
विज्ञापन


रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है।जानकारों के मुताबिक भाजपा नेता और इनके पुत्र का ट्रांसपोर्ट, ईंट भट्ठे और ढाबे का व्यवसाय है। इसी के सिलसिले में बाहर आना-जाना लगा रहता है।

प्रवासी मजदूरों के आने के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इस पर पिता-पुत्र ने पूरे परिवार का कोरोना टेस्ट करवाया था। सैंपल की रिपोर्ट में भाजपा नेता और उनके पुत्र में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


इन्होंने चिकित्सक की सलाह के बाद खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है। पिता-पुत्र के प्रकरण को फिलहाल गोपनीय रखा गया है। फतेहपुर जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 113 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें