आवाजीपुर में जावेद खान के बरामदे में मगरमच्छ। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
अमौली (फतेहपुर)। यमुना तटवर्ती गांव आवाजीपुर के एक घर के बरामदे में मगरमच्छ देख ग्रामीणों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को किसी तरह यमुना ंकिनारे पर छोड़ा।
आवाजीपुर गांव यमुना किनारे स्थित है। रात 11 बजे जावेद खान अपने घर के बरामदे में चारपाई पर बैठे थे, तभी उसकी नजर बरामदे के कोने पर पड़ी। वहां पर मगरमच्छ बैठा देख उसके होश उड़ गए। उसका शोर सुन पड़ोसी भी पहुंच गए। ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर चांदपुर पुलिस मौके पर पहुंची, जबकि वन विभाग का कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को बरामदे से निकाल कर दूर यमुना की तरफ छोड़ा। थानाध्यक्ष किशन सिंह ने बताया कि बारिश के मौसम में ग्रामीणों को सावधान रहने के लिए कहा गया है।