फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: होली तक नहीं ट्रेनों में आरक्षित सीटें, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। होली के दौरान ट्रेनों में आरक्षण न मिलने से लोग परेशान हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत दिल्ली, पंजाब आने-जाने वाली ट्रेनों में है। वेटिंग 70 के पार पहुंच गई है। इससे वेटिंग कंफर्म की उम्मीद भी कमजोर पड़ने लगी है।
विज्ञापन

जनपद से दिल्ली, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र और बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी है। इन लोगों के लिए रेलमार्ग बेहतर साधन है, लेकिन ट्रेन में आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। स्टापेज वाली ट्रेनों में 14 तक आरक्षित सीट पूरी तरह फुल हैं। दिल्ली की ओर से आने वाली गाड़ियों में रीवा एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, कालका, मुरी, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों में एक मार्च से 12 मार्च तक कोई भी सीट खाली नहीं है। रीवा एक्सप्रेस में एक से चार तक 40 से 50 तक की वेटिंग चल रही है। जबकि, पांच से सात मार्च तक वेटिंग बढ़कर 80 तक है।
प्रयागराज एक्सप्रेस में दो से चार मार्च तक वेटिंग 50 है। इन ट्रेनों में टिकट कंफर्म होना मुश्किल है। यही हाल कालका एक्सप्रेस का भी है। पंजाब के लुधियाना से आने वाली मुरी एक्सप्रेस में 60 से अधिक की वेटिंग है, ऐसे में त्योहार मनाने के लिए घर आने वालों को ट्रेन में सीट मिलना संभव नहीं है। होली बाद लौटने में भी दिक्कत होगी। स्टेशन अधीक्षक एमएस मिश्रा ने बताया कि त्योहार के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें