फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दूसरे दिन एसडीआरएफ ने ओम घाट तक डूबे छात्र को तलाशा

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज। तीन साथियों के संग गंगा नहाते समय डूबे छात्र की तलाश में एसडीआरएफ दूसरे दिन ओम घाट तक पहुंची। कोई पता न लगने पर मंगलवार को फिर खोजबीन शुरू करेगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हाजीपुर गंग घाट में रविवार को शहर के मसवानी मोहल्ले के तीन छात्र गंगा नहाने आए थे। नहाते समय रामनिहोर का पुत्र अभिषेक दिवाकर (20) गहरे पानी में चले जाने से डूब गया था। स्थानीय गोताखोरों ने नितिन और राज को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। अभिषेक का कोई पता नहीं चल सका था। लखनऊ से सोमवार को आई एसडीआरएफ ने ओम घाट तक छात्र की तलाश की। छात्र का कोई पता नहीं चला। अभिषेक परिवार का इकलौता पुत्र है। उसकी दो शादीशुदा बहनें रिया और रेनू है। करीब छह साल पहले पिता की मौत हो गई थी। पिता की मौत के दूसरे साल ही मां कमला देवी भी चल बसी थी। अभिषेक युगराज सिंह डिग्री काॅलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। छात्र घर में अकेला था। पढ़ाई खर्च के लिए कपड़ों के प्रेस का काम करता था। भिटौरा चौकी इंचार्ज बृजेश यादव ने बताया छात्र का पता नहीं चला है। टीम मंगलवार को भी रेस्क्यू शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें