जहानाबाद। थाना क्षेत्र के मकरौली गांव रिंद नदी के पास पट्टे की भूमि पर शुक्रवार रात मिट्टी खनन हो रहा था। एसडीएम ने टीम के साथ छापा मारा तो खनन कर रहे माफिया भाग निकले।
मौके से हाइड्रा मशीन और ट्रैक्टर ट्राला मिले, जिन्हें सीज कराया गया है। खनन विभाग को कार्रवाई के लिए सूचना दी गई है।
कुल्लीहार निवासी रामआसरे, मूलचंद्र, रामचंद्र, सुधा देवी पत्नी श्यामलाल को पट्टे की चार बीघा जमीन आवंटित है। भूमि मकरौली गांव रिंद नदी के समीप स्थित है।
खनन माफिया रात के अंधेरे में चोरी से एक हाइड्रा, जेसीबी मशीन से खनन कई दिनों से कर रहे थे।
मिट्टी ट्रैक्टर ट्राला से नौरंगा, साढ़, भदवारा गांवों में सप्लाई की जा रही थी। किसानों ने एसडीएम बिंदकी अवधेश निगम को मोबाइल पर अवैध खनन की सूचना दी।
शुक्रवार रात करीब 12 बजे एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल यादवेेद्र सिंह, बृजेंद्र प्रताप सिंह के साथ छापामारी की।
टीम के पहुंचते खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। वह वाहन छोड़कर भाग निकले। अवैध खनन में लगे वाहनों सीज कराया है।
ताला तोड़कर दिन में हुई चोरी
किशनपुर। थाना क्षेत्र के मझगवां गांव में शनिवार को शिवगुलाम के घर का ताला तोड़कर चोरों ने वहां रखा सामान, अनाज, नकदी, जेवर आदि चोरी कर लिया। करीब चार बजे जब परिजन खेत से लौटे तो ताला टूटा देख परेशान हो गए। शिवगुलाम ने बताया कि चोर करीब दो क्विंटल लाही, थोड़ी नकदी, पीतल के बर्तन व कुछ जेवरात ले गए हैं। (संवाद)