फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नरों को मिलेगा समाज में बराबरी का दर्जा.

विज्ञापन
विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करतीं उपाध्यक्ष किन्नर कल्याण बोर्ड राज्य सरकार सोन - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। विकास भवन सभागार में किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम चिश्ती और जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि महिलाओं की तरह ही किन्नरों को समाज में बराबरी का दर्जा मिलेगा। सरकार की सभी योजनाओ से लाभान्वित किया जाएगा ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा की लोकसभा और राज्य सभा से विधेयक पास किया गया है, जिसमे राज्य स्तर और जनपद स्तर पर कमेटी का गठन किया गया है। जनपद स्तर पर जिलाधिकारी अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, नगर के निगम बोर्ड एवं पंचायत के अध्यक्ष, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, समस्त सीडीपीओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी, मनोवैज्ञानिक(जिलाधिकारी द्वारा नामित) एवं जिलाधिकारी द्वारा नामित दो किन्नर सदस्य एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी सदस्य/सचिव होंगे। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि जिला अस्पताल में दो बेड आरक्षित किए जाएं। स्वास्थ्य परीक्षण कराएं और दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाए जाएं। बैठक में एसपी राजेश सिंह, सीडीओ सत्य प्रकाश और बीएसए संजय कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें