फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादी से धक्का-मुक्की में एसडीएम पर बैठी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। खागा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर फरियादी से बदसलूकी के मामले में एसडीएम अजय नारायण पर जांच बैठाई गई है। मामले की जांच एडीएम विनय कुमार को सौंपी गई है। जांच में दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर एडीएम रिपोर्ट तैयार करेंगे।
विज्ञापन

शहर के राधानगर निवासी लेखपाल संतोष कुमार गुप्ता वृद्ध मां गोमती देवी व भांजी के साथ शनिवार दोपहर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे थे। दाखिल-खारिज के के तहसील कोर्ट में दाखिल वाद के मामले में कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया।
एसडीएम ने शिकायत का निस्तारण दूसरी तारीख में किए जाने की बात कही थी। तभी संतोष हंगामा कर व्यवस्था को कोसने लगा था। झल्लाए एसडीएम ने संतोष को धक्का देकर सभागार से बाहर निकाला था। मामले का वीडियो वायरल हुआ। प्रभारी डीएम/सीडीओ सत्य प्रकाश ने प्रकरण में जांच बैठाई है। उन्होंने बताया कि जांच एडीएम को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें