फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तारीख लेने के लिए कोर्ट कर्मी और वकील में हाथापाई, परिसर में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कोर्ट परिसर के बाहर तारीख लेने के विवाद में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और वकील के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। घटना से दोनों पक्षों में नाराजगी फैल गई और कोर्ट परिसर में कर्मचारी व वकील लामबंद हो गए। हंगामे की सूचना पर भारी पुलिस बल पहुंचा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री ने मामले की शिकायत जिला जज से की। इसके बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

सीनियर डिवीजन कोर्ट के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और वकील के बीच बृहस्पतिवार शाम तारीख लेने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसकी जानकारी होने पर कोर्ट के कर्मचारी लामबंद हो गए। वहीं बड़ी संख्या में वकील भी जुट गए, जिससे परिसर में गहमागहमी बढ़ गई।
स्थिति को देखते हुए कोतवाल हेमंत मिश्रा, चौकी प्रभारी अनमोल सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन

दोनों पक्षों के बीच बातचीत से मामला सुलझाने पर सहमति बनी है। बार एसोसिएशन के महामंत्री अनुराग नारायण मिश्रा ने बताया कि जिला जज से मामले की शिकायत की गई है। दोनों पक्षों ने अपनी बात रखी, जिसके बाद विवाद समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें