फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संख्या न बढ़ा पाने वाले 83 विद्यालयों के सभी शिक्षकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली। स्कूल चलो अभियान में रुचि न दिखाने वाले 83 विद्यालयों के लगभग 200 शिक्षकों को नोटिस देकर छात्र संख्या बढ़ाने के लिए चेताया गया है। कहा गया है कि पांच मई तक सभी शिक्षक लक्ष्य को पूरा करें।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय से ब्लाक के 83 विद्यालयों के शिक्षकों को दो दिन की मोहलत दी गई है। इन विद्यालयों में पिछले सत्र की अपेक्षा इस सत्र में छात्र संख्या कम है।
आदेश में स्पष्ट लिखा है कि यदि 5 मई तक पिछले सत्र का लक्ष्य प्राप्त नही कर पाते तो उस विद्यालय के सभी शिक्षकों का वेतन रोक दिया जाएगा। पिछले सत्र के सापेक्ष इस वर्ष 21 प्रतिशत बढ़ा कर लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

जिन विद्यालयों में एक दो बच्चे कम हैं, वहां के शिक्षक फिर भी राहत महसूस कर रहे हैं, लेेकिन जहां पर दस से अधिक कम है उनकी इस आदेश से नींद गायब हो गई है। कुछ विद्यालयों में नजर डालने से तस्वीर साफ होती दिखती है।
कंपोजिट विद्यालय देवरी बुजुर्ग में 294 के सापेक्ष इस वर्ष केवल 181 बच्चे, विद्यालय गौरी औरा में 324 के सापेक्ष 280,भिखनीपुर में 243 के सापेक्ष 214, बुढंदा में 177 के सापेक्ष 160 बच्चों का नामांकन हो पाया है।
तीन दिन के अल्टीमेटम से कौन बच निकलेगा यह समय बताएगा लेकिन अभी ब्लाक के कुल 177 विद्यालयों में 83 को नोटिस मिल चुकी है। इससे बचने के लिए मंगलवार की ईद की छुट्टी का कुछ शिक्षको ने उपयोग कर अभिभावकों से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें