फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्महत्या को प्रेरित करने का पति और देवरानी पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई गांव में बीती 30 अप्रैल को महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की थी। मामले में पुलिस ने महिला के पति और उसकी देवरानी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। आत्महत्या से पूर्व मृतका ने एक वीडियो बनाकर अपने भाई के मोबाइल पर भेजा था। वीडियो में महिला ने पति और देवरानी को ही मौत का जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन

मवई निवासी धर्मेंद्र कुमार अग्निहोत्री की पत्नी रचना कुमारी (45) की 30 अप्रैल को जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई थी। महिला की शादी करीब 25 साल पहले हुई थी। मृतका के आबूनगर रेड्डया निवासी भाई रोहित कुमार ने बताया कि शादी के बाद उसकी बहन को बच्चे नहीं हुए।
इसी वजह से बहनोई बहन का उत्पीड़न करता था। कई बार उन लोगों से बहन ने शिकायत भी की थी। मृतका के भाई रोहित ने आरोप लगाया कि कुछ सालों से बहनोई का एक महिला से अवैध संबंध भी थे।
विज्ञापन

आरोप है कि बहनोई और देवरानी शर्मिला से प्रताड़ित होकर बहन ने जहर खाकर आत्महत्या की है। जहर खाने से पहले बहन ने एक वीडियो बनाकर भेजा है। वीडियो में मौत का जिम्मेदार बहनोई और देवरानी को बताया। उसने वीडियो में सारे जेवरात अनुवृद्घाचार्य के आश्रम में दान के तौर पर देने की बात कही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रणधीर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें