गाजीपुर (फतेहपुर)। बरातियों को लेकर लौट रही स्कूली बस मंगलवार रात करीब तीन बजे सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में बस के बाएं हिस्से की बॉडी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बस में फंसे 24 घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां गंभीर हालत में पांच लोगों को कानपुर हैलट रेफर किया गया।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिमौर गांव के राहुल की बरात किशनपुर थाना क्षेत्र के सिलमी गांव गई थी। रात करीब तीन बजे बरातियों की बस लौटते समय गाजीपुर थाने के बंवारा के पास पेट्रोल पंप के पास पहुंची थी। तभी चालक को झपकी आने से बस सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में चीख-पुकार मच गई।
हादसे में बांदा जिले के मर्का थाने के सत्यम (6) पुत्र शिव प्रसाद, शिव प्रसाद, बेसड़ी गांव के श्रीराम, सचिन (15) पुत्र शिवनारायण, रामनरायण, रामनरेश, रमेशचंद्र, दुर्गेश, श्याम, अजीत, राजा, सुरेश, घनश्याम, रामसिंह, सुमित, सुल्तान, सज्जन, नीरज, शिवनरेश, मोहन, धनपाल, श्यामू और नरेशचंद्र सहित कुल 24 लोग घायल हुए। गंभीर रूप से घायल बस चालक सुल्तान, रामनरेश, रमेशचंद्र, शिवप्रसाद और श्रीराम को डॉक्टर ने कानपुर हैलट रेफर किया है।
थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि एआरटीओ की तहरीर पर लापरवाही से बस चलाने और बरातियों के परिवहन के आरोप में एआर इंटर कॉलेज गाजीपुर के संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हादसा तेज रफ्तार और चालक को झपकी आने से होना प्रतीत हो रहा है। दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन लेकर फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।
दिन में स्कूली बस, रात में बुकिंग ढोने का काम
नियमों के अनुसार स्कूली वाहनों को बुकिंग कार्य में नहीं लगाया जा सकता लेकिन कई संचालक दिन में स्कूल ड्यूटी के बाद शाम से वाहनों को बुकिंग पर भेजते हैं। इससे चालक पूरे दिन वाहन चलाने के बाद थक जाता है। ऐसे में रात में नींद आने की आशंका बढ़ जाती है। एआरटीओ प्रवर्तन प्रतीक मिश्रा मौके पर पहुंचे और जांच की। उन्होंने बताया कि बस के कागजात सही पाए गए हैं। नियमों के उल्लंघन पर चालक और स्कूल संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
फोटो-35-क्षतिग्रस्त स्कूली बस के पास मौजूद भीड़। संवाद
फोटो-35-क्षतिग्रस्त स्कूली बस के पास मौजूद भीड़। संवाद
फोटो-35-क्षतिग्रस्त स्कूली बस के पास मौजूद भीड़। संवाद
फोटो-35-क्षतिग्रस्त स्कूली बस के पास मौजूद भीड़। संवाद