फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिंदकी में निकल चुके 8 कोरोना संक्रमित, कंटेनमेंट जोन को कराया सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी में नगर क्षेत्र में भी कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। नगर में 24 घंटे पहले चार और कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से अब कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद बढ़कर यहां पर 8 हो गई है । नए कंटेनमेंट जोन को सैनिटाइजर करने के साथ बैरिकेडिंग किया गया है।
विज्ञापन

सप्ताह भर पहले तक नगर क्षेत्र में कोरोना का खतरा नहीं था। एक केस मिलने के बाद जो सिलसिला शुरू हुआ वह थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को नगर क्षेत्र के लेखपाल भान सिंह ने नगर पालिका की टीम के साथ खजुहा चौराहा के समीप जहानपुर मोहल्ला के अंतर्गत आने वाले घर के समीप बैरिकेडिंग करके सील कर दिया।
इस इलाके को भी सैनिटाइजेशन किया गया है। यहां पर एक ही घर में दंपति को कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसके अलावा नगर के महाजनी गली, पुरानी बिंदकी, इलाहाबाद बैंक के समीप कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। अब तक नगर में ही कुल 8 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिस तरह से मामले मिलने शुरू हुए हैं उससे इस नगरीय इलाके में भी कोरोना का संक्रमण फैलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें