बकेवर में उपकेंद्र के पधारा फीडर से जुड़ा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगभग दो हफ्ते पहले फुंक गया था, जिसे अभी तक नहीं बदला गया है। इस कारण तीन सौ लोग परेशान हैं।
लोगों का कहना है कि छोटा ट्रांसफार्मर होने की वजह से बार-बार फुंक रहा है। बिजली न होने से ग्रामीणों को पानी का संकट भी झेलना पड़ा रहै है। हैंडपंपों में लाइन लगानी पड़ रही है।
उपकेंद्र के जेई गुलाब प्रजापति का कहना है कि समस्या की बाबत उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। ट्रांसफार्मर स्टोर से सहयोग नहीं मिल पा रहा है।