फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आरपीएफ ने थाने में बैठाए कर्मचारी, दो घंटे बाद छोड़ा

विज्ञापन
फोटो-18-रेलवे अधिकारियों के रोकने पर रेलवे स्टेशन के सामने ठप पड़ा अस्थाई रैन बसेरा का निर्माण।
विज्ञापन
फतेहपुर। नगर पालिका की ओर से रेलवे स्टेशन के सामने वाहन स्टैंड के समीप अस्थायी रैन बसेरा निर्माण का कार्य चल रहा था। इस दौरान रेलवे विभाग के आईओडब्ल्यू ने निर्माण रोकते हुए आरपीएफ को मौके पर बुलाया। आरपीएफ ने नगर पालिका ठेकेदार के कर्मचारियों को थाने में बैठा लिया। हालांकि दो घंटे इन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन




ईओ रविंद्र कुमार ने जिलाधिकारी को इस घटना से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने स्टेशन प्रबंधक और आईओडब्ल्यू को कार्यालय बुलाकर अस्थायी रैन बसेरा निर्माण के लिए दूसरी जगह चिह्नित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी रविंद्र सिंह के निर्देश पर ईओ ने रेलवे स्टेशन प्रबंधक जयनाथ यादव से लिखित अनुमति ली थी। स्टेशन प्रबंधक ने मौखिक रूप से वाहन स्टैंड के समीप खाली जगह पर रैन बसेरा निर्माण के निर्देश दिए थे। इसके बाद नगर पालिका ठेकेदार ने कर्मचारियों को लगाकर रैन बसेरा का निर्माण शुरू कर दिया। इसमें आधे से अधिक काम पूरा हो चुका था।
विज्ञापन




चार दिन पूर्व रेलवे आईओडब्ल्यू वहां पहुंचे और निर्माण कार्य रोक दिया। साथ ही आरपीएफ ने कर्मचारियों को थाने में बैठा लिया। ईओ ने बातचीत के दौरान आईओडब्ल्यू और आरपीएफ से जाना कि लिखित आदेश नहीं होने के कारण निर्माण नहीं किया जा सकता।

दो घंटे बाद कर्मचारियों को थाने से छोड़ा गया। इसके बाद जिलाधिकारी ने रैन बसेरा निर्माण के लिए वैकल्पिक जगह चिह्नित करने के आदेश दिए।





सर्दी से हुई मौत हो जिम्मेदार कौन



नगर पालिका ईओ के मुताबिक प्रति वर्ष शीतलहर के मद्देनजर अस्थायी तौर पर रेलवे स्टेशन की पार्किंग स्थल पर अस्थायी रैन बसेरा का निर्माण किया जाता था लेकिन अब वहां वाहन स्टैंड संचालित होने से जगह नहीं बची है। दूसरी जगह स्टेशन प्रबंधक ने बताई थी लेकिन आईओडब्ल्यू ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। चार दिन का समय बीतने के बाद भी अभी तक दूसरी जगह उपलब्ध नहीं हुई। अगर किसी मुसाफिर या बेघर व्यक्ति की मौत रेलवे स्टेशन परिसर में हुई तो उसका जिम्मेदार कौन होगा।





नगर पालिका की ओर से अस्थायी रैन बसेरा निर्माण के लिए आईओडब्ल्यू की ओर से जल्द ही दूसरी जगह चिह्नित की जाएगी। इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया गया है। अनुमति मिलते ही जगह उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


- जयनाथ यादव, रेलवे स्टेशन प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें