फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में मुहर्रम के ताजिया जुलूस वाले मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यह डायवर्जन 25 जून की रात से 27 जून की सुबह 10 बजे तक प्रभावी रहेगा।
प्रभावित मार्गों के अनुसार पत्थरकटा चौराहा से कोई भी ई-रिक्शा व चार पहिया वाहन चौक की ओर नहीं जाएंगे। बाकरगंज, वर्मा तिराहा और आर्य समाज तिराहा से भी चौक की ओर वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
कानपुर व लखनऊ की ओर आने वाली रोडवेज और निजी बसें नउवाबाग, भिटौरा बाईपास व लखनऊ बाईपास से बाकरगंज की ओर नहीं जाएंगी। ये बसें लोधीगंज चौराहा से होकर शांतिनगर वर्कशाप तक जाएंगी। इसी तरह बांदा व गाजीपुर की ओर से आने वाली बसें राधानगर से शहर की ओर नहीं जाएंगी।
बल्कि राधानगर, नउवाबाग, भिटौरा बाईपास, लखनऊ बाईपास होते हुए लोधीगंज चौराहा से शांतिनगर वर्कशाप तक जाएंगी। यातायात प्रभारी केशरी यादव ने बताया कि रूट डायवर्जन मुहर्रम को लेकर लागू किया गया है।