फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हाईवे पर आज से रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सावन मास के दूसरे सोमवार के लिए शनिवार रात आठ बजे हाईवे के सभी रूटों पर डायवर्जन चालू होगा। जिससे किसी प्रकार दुर्घटना नहीं हो सके। दूसरा सोमवार 21 जुलाई को है। डायवर्जन 19 जुलाई की रात आठ बजे से 23 जुलाई की रात आठ बजे तक रहेगा। वाराणसी कांवर यात्रा को लेकर कानपुर से फतेहपुर,प्रयागराज होकर वाराणसी जाने वाले भारी वाहनों का डायवर्जन कानपुर से 18 जुलाई की रात 11 बजकर 55 मिनट से 25 जुलाई 10 बजे तक रोका जाएगा। बांदा रूट पर नउवाबाग से वाहनों को जेल रोड मोड़, जयरामनगर, राधनागर, बहुआ से ललौली होकर बांदा जाने वाले भारी वाहनों को कैंची मोड़ व चौडगरा से बिंदकी, जोनिहा चौराहा, ललौली होकर अपने गंतव्य को जाएंगें। यही रास्ता वापसी का होगा।
विज्ञापन

वाराणसी कांवड यात्रा के दृष्टिगत कानपुर से फतेहपुर प्रयागराज होकर वाराणसी जाने वाले भारी वाहनों का डायवर्जन में कानपुर से फतेहपुर प्रयागराज होकर वाराणसी जाने वाले भारी वाहनों का डावर्जन कानपुर- रामादेवी-जाजमऊ-शहीद चंद्रशेखर आजाद मार्ग-बदरका-अचलगंज-बीघापुर-लालगंज-रायबरेली-प्रतापगढ़-जौनपुर से वाराणसी को भेजा जाएगा व वापसी का मार्ग भी यही होगा। घाटमपुर-चौडगरा-फतेहपुर प्रयागराज होकर वाराणसी को जाने वाले भारी वाहनों का रुट डायर्वजन घाटमपुर-रमईपुर-नौबस्ता बाईपास-रामादेवी-जाजमऊ-बदरका-अचलगंज-बीघापुर-लालगंज-रायबरेली-प्रतापगढ-जौनपुर से वाराणसी को जाएगे। यही वापसी का मार्ग होगा। लखनऊ बाईपास फतेहपुर व भिटौरा बाईपास व चंदीपुर से डायवर्जन अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें