खागा। विधायक के ट्रक चालक और क्लीनर के साथ हुई मारपीट के मामले में नौ लोगों के खिलाफ मारपीट, रंगदारी व धमकाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
खागा विधायक कृष्णा पासवान के ट्रक चालक नरेंद्र व खलासी दिनेश पासवान 24 मई को पूर्वी बाईपास पर गाड़ी से मौरंग उतार रहे थे, तभी खागा कस्बे के रहने वाले विवेक, उज्जवल शर्मा, राज, गोलू, मोलू, अंकित, अरविंद यादव सहित नौ लोग वहां पहुंचे और रंगदारी मांगते हुए दोनों से मारपीट की थी।
दिनेश की तहरीर पर नौ नामजद लोगों के खिलाफ गुरुवार देर शाम मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने नामजद आरोपियों में उज्जवल शर्मा निवासी कैनाल रोड व विवेक निवासी जीटी रोड खागा को गिरफ्तार करके उन्हें न्यायालय भेजा है।