फतेहपुर। ट्रेडर्स एंड इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन ने चौक चौराहे पर शिविर लगाकर श्रम विभाग में व्यापारियों का पंजीयन कराया। गुरुवार को नमामि गंगे के संयोजक शैलेंद्र शरण सिंपल ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 110 व्यापारियों का पंजीयन किया गया।
व्यापारियों को बताया गया कि सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार श्रम विभाग में पंजीकृत व्यापारियों को पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा और असामयिक मृत्यु पर दो लाख का बीमा भुगतान किया जाता है। इसके अलावा भी बहुत सारी योजनाएं संचालित हैं। शिविर में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद गुप्ता, ट्रेडर्स एंड इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के
जिलाध्यक्ष राधेश्याम हयारण, श्रम विभाग के गोविंद गुप्ता, राजीव श्रीवास्तव, व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक जीतू हयारण, व्यापार मंडल के तरुण पुरवार, शोएब खान, अरुण जायसवाल एडवोकेट, नारायण गुप्ता, दीपक साहू, नन्नू पुरवार, मिंटू सोनी, अन्नू पुरवार, हरि चौरसिया, बबूल सोनी, मनोज सोनी ,आशीष अग्रहरि और राजीव गुप्ता आदि मौजूद थे।