फोटो-38-हुसैनगंज थाने में पकड़े गए आरोपी। स्रोत: पुलिस
हुसैनगंज। हिस्ट्रीशीटर को लाठी-डंडों से पीटकर हत्या के मामले में सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
थाना क्षेत्र के रहिमालन का पुरवा के हिस्ट्रीशीटर अभिमन्यु उर्फ कुन्नू यादव (32) को रंजिश में गांव के कमलेश यादव ,विश्वास बहादुर सहित 10 लोगों ने मिलकर एक माह पहले लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी।
बीच बचाव में कुन्नू के पिता मानसिंह और मां ननकी घायल भी हो गए थे। चाचा ज्ञान सिंह ने एक मई को 10 लोगों के खिलाफ हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई था। पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
पुलिस ने सोमवार को उम्रदराज वांछित सगे भाई श्याम सिंह (71) व विश्वास बहादुर (78) को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
फोटो-38-हुसैनगंज थाने में पकड़े गए आरोपी। स्रोत: पुलिस