फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अवैध पार्किंग और नशे में वाहन चलाने पर 6.80 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अभियान चलाया गया। रविवार रात अवैध पार्किंग और नशे में वाहन चलाने वाले चालकों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन

यह अभियान बांदा-टांडा हाईवे पर विभिन्न टोल प्लाजा पर चला। जिंदपुर टोल प्लाजा पर बहुआ यातायात प्रभारी केशरी प्रसाद यादव और थाना ललौली सीसी टीम प्रभारी एरिस पटेल ने चेकिंग की। बड़ौरी टोल प्लाजा पर टीएसआई अवधेश कुमार सिंह और थाना कल्यानपुर सीसी टीम प्रभारी संजय सरोज मौजूद रहे।
काटोघन टोल प्लाजा पर खागा सीसी टीम प्रभारी कृष्ण कुमार यादव और टीएसआई देव प्रकाश नागर ने जांच की। नशे में वाहन चलाने वाले 53 चालकों का ई-चालान किया गया। इन पर पांच लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। सड़क पर पार्किंग और बिना नंबर प्लेट वाले 30 वाहनों का भी ई-चालान हुआ। इन वाहनों पर एक लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

अभियान के तहत कुल 83 वाहनों का ई-चालान किया गया। इसमें 53 चालक नशे में वाहन चला रहे थे। 30 वाहन अवैध पार्किंग या बिना नंबर प्लेट के थे। कुल मिलाकर 6 लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें