आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। कार्यकत्रियों ने हाथों में थाली लेकर प्रदेश सरकार से लंबित मांगों को पूरा करने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी है। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष सुनंदा तिवारी के नेतृत्व में कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने नहर कालोनी परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने हाथों में थाली लेकर बजाई और कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी, प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर गीता सिंह, रेहाना परवीन, बसंत सोनकर, ममता मिश्रा, अरुणा मिश्रा, पूनम यादव मौजूद रहीं।
वहीं, असोथर प्रतिनिधि के अनुसार, बाल विकास परियोजना कार्यालय असोथर में सैकड़ों कार्यकत्रियों ने धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इस मौके पर शकुंतला देवी, कल्पना, सुमन, पार्वती, रुकमणी, कमलेश, गीता, सुनीता, शिव कुमारी, ममता, मंजू, शारदा, भानमती, शिव प्यारी, शिवकन्या और रामदुलारी आदि मौजूद रहीं।