फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा 10 की छात्रा से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। घर से शौच क्रिया के लिए जंगल गई छात्रा के साथ मंगलवार शाम पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। छात्रा के पिता की तहरीर पर बुधवार को युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कक्षा 10 की छात्रा के पिता ने तहरीर देकर बताया कि वह अपनी ससुराल गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव गया था। घर लौटने पर बेटी के साथ हुई घटना का पता लगा। जिसके बाद बेटी को लेकर थाने पहुंचा। बेटी के साथ दुष्कर्म गांव के अनुरुद्घ सिंह ने किया है।
बेटी को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने युवक को पकड़ा है। प्रभारी निरीक्षक थरियांव अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें