अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र में किशोरी की मौत के मामले में बुधवार की रात को ही डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया और दुष्कर्म की जांच के लिए स्लाइड तैयार की। पीएम रिपोर्ट में किशोरी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। लिहाजा बिसरा सुरक्षित किया गया है।
पुलिस ने दर्ज मुकदमे में आरोपी विजय और उसके भाई अजय को प्रकाश में लाते हुए गिरफ्तार किया और दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की हैं।
किशोरी के शव का पोस्टमार्टम रात में कराया गया। इसके बाद रात करीब तीन बजे शव को पुलिस सुरक्षा में गांव पहुंचाया गया। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए पुलिस ने ही अंतिम संस्कार की व्यवस्था की और भोर में करीब पांच बजे परिजनों के ही खेत में शव का अंतिम संस्कार करा दिया।
चांदपुर पुलिस ने प्रकरण में हिरासत में लिए गए विजय और उसके बड़े भाई अजय को प्रकाश में लाकर गिरफ्तार किया और दोनों को गुरुवार को दुष्कर्म के मामले में जेल भेजने की कार्यवाही की। बता दें कि चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी के साथ गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया था और इसक बाद जब किशोरी घर आई तो परिजनों की डांट के कारण उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में परिजन की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।