फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेंद्र के समर्थन में उतरे भाजपाई

Tue, 24 Jan 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
बिंदकी में घोषित प्रत्याशी का विरोध करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
भाजपा की ओर से रविवार को बिंदकी सीट पर प्रत्याशी घोषित होने के बाद पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह पटेल के समर्थक सड़क पर उतर गए हैं। सोमवार को कुछ कार्यकर्ताओं ने नारा लगाते हुए अंबेडकर चौराहे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


भाजपा ने बिंदकी सीट से राजेंद्र सिंह पटेल क ो वर्ष 2007 व 2012 के चुनाव में उतारा था। राजेंद्र दोनों चुनाव बसपा के सुखदेव प्रसाद वर्मा से हार गए। हालांकि राजेंद्र ने इससे पहले वर्ष 1996 में बसपा के सिंबल से चुनाव जीता था। पार्टी ने रविवार को जिले की तीन सीटों पर जिन प्रत्याशियों के नाम घोषित किए, उसमें राजेंद्र सिंह का नाम शामिल नहीं है।

इस पर सोमवार को उनके समर्थक लामबंद हो गए। भाजपा किसान मोर्चा के जिला संयोजक रामेश्वर कक्षवाह, जिला सहकारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नरेंद्र देव मिश्र, सेक्टर अध्यक्ष जनता राम लाल पासवान, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने प्रत्याशी को बाहरी बताते हुए विरोध शुरू कर दिया। बाद में यह सभी आधा दर्जन वाहनों में भरकर दिल्ली के लिए कूच कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें