फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बारिश से गांवों की सड़कें बनीं नाला, घरों में घुसा पानी

विज्ञापन
फोटो-41- बरसात से खखरूरू में व्याप्त जलभराव से होकर स्कूल से घर जाते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। झमाझम बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें नाला बन गईं और कई घरों में पानी घुस गया। इससे गृहस्थी का सामान भीग गया। ग्रामीण घरों में भरा पानी निकालने में जुटे रहे।
विज्ञापन

विजयीपुर क्षेत्र में बारिश से गांवों के तालाब उफना गए हैं। सिलमी गांव में 30, खेमकरनपुर में 10 और गोदौरा में छह घरों में पानी घुस गया। विजयीपुर में 50, गढ़ा मजरे जनानतारा में 10, मलूकबारी कछरा में छह, मड़ौली में 15, ख्योखरी में आठ, पहाड़पुर में दो तथा महावतपुर असहट में चार घरों में पानी भर गया। घरों के आसपास की सड़कें भी जलमग्न हैं। खंड विकास अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को जल्द जल निकासी कराने के निर्देश दिए गए हैं।
धाता नगर पंचायत के नरसिंहपुर कबरहा गांव के बेहनन टोला के पास जल निकासी की व्यवस्था न होने से रास्ते में पानी भर गया है। करीब 20 परिवारों को आवागमन में परेशानी हो रही है। राजीव सिंह, गोवर्धन साहू, गजाधर साहू, सत्यनारायण सिंह, संगम गुप्ता और पंकज सिंह ने बताया कि बारिश होते ही रास्ते पर जलभराव हो जाता है। नगर पंचायत के ईओ प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि जलभराव की जानकारी नहीं है। कर्मचारी भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

खखरेरू क्षेत्र में तेज बारिश से नगर पंचायत के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। स्कूल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पानी पहुंचने से बच्चों, मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हुई। छुट्टी के बाद बच्चे पानी के बीच गिरते हुए घर पहुंचे। सीएचसी के मुख्य गेट से परिसर तक पानी भरा रहा। नगर पंचायत के ईओ हरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पंपिंग सेट लगाकर जल निकासी कराई जा रही है।


सीएचसी परिसर में भरा पानी
हुसैनगंज। जल निकास की व्यवस्था न होने से सीएचसी परिसर में जलभराव हो गया। अस्पताल के मुख्य गेट और पोर्च के नीचे पानी भरा है। सीएचसी प्रभारी डाॅ. कमलेश ने बताया कि जल निकास के लिए बनी नालियां ब्लॉक होने से पानी नहीं निकल पा रहा है। जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।

फोटो-41- बरसात से खखरूरू में व्याप्त जलभराव से होकर स्कूल से घर जाते बच्चे। संवाद

फोटो-41- बरसात से खखरूरू में व्याप्त जलभराव से होकर स्कूल से घर जाते बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें