फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जिला अस्पताल में डेंगू का पहला मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
लोधीगंज। बारिश के मौसम में जिला अस्पताल में डेंगू का पहला मरीज भर्ती हुआ है। पंथुआ गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार में डेंगू की पुष्टि हुई है। उन्हें 15 अगस्त को अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

वहीं नौबस्ता रोड के बासदेवपुर टेकारी निवासी हरिमोहन में भी डेंगू के लक्षण मिले हैं। जांच में उनकी प्लेटलेट्स 28 हजार पाई गईं। वह इलाज के लिए इमरजेंसी पहुंचे थे। परिजन की असहमति के चलते भर्ती हुए बिना लौट गए।
रमवां के पंथुवा निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि उन्हें एक सप्ताह से बुखार था। इलाज के बाद भी बुखार ठीक नहीं हो रहा था। इसके बाद वह जिला अस्पताल में भर्ती हुए। खून की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि अभी बुखार ठीक नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सिरदर्द और कमजोरी के साथ चक्कर भी आते हैं। सोमवार को दोबारा खून की जांच कराई गई है। इसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। जनपद में साल दर साल डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं।
वर्ष 2025 में 365, 2024 में 354 और 2023 में 154 मरीज सामने आए थे। वर्ष 2026 में अब तक 28 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। जिला मलेरिया अधिकारी कीर्ति रंजन ने बताया कि जिले में डेंगू का केवल एक सक्रिय केस है। बचाव के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


डेंगू से बचाव के लिए क्या करें
- घर और आसपास पानी जमा न होने दें।
- कूलर, गमले, टायर, डिब्बे और अन्य बर्तनों में जमा पानी नियमित रूप से खाली करें और साफ रखें।
- पानी की टंकियों को ढककर रखें।
- मच्छरों से बचने के लिए पूरी बांह के कपड़े पहनें। सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
- जरूरत पड़ने पर मच्छर भगाने वाली क्रीम या अन्य सुरक्षित उपाय अपनाएं।
- घर के दरवाजे-खिड़कियों पर जाली लगाएं।
- आसपास सफाई रखें और मच्छरों के प्रजनन वाले स्थानों की सूचना संबंधित विभाग को दें।
- तेज बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द या प्लेटलेट्स कम होने जैसे लक्षणों पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें