फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भगवान परशुराम जयंती पर जगह-जगह निकाली गईं शोभायात्राएं

Thu, 01 May 2025 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के नहर काॅलोनी, तांबेश्वर चौराहा व कचहरी में विधि विधान के साथ भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। वहीं अमौली के कौंह में परशुरामेश्वर मंदिर में भगवान परशुराम की जयंती पर सुबह से देर शाम तक कार्यक्रम आयोजित हुए। शोभायात्रा में समाजसेवी, राजनेताओं के साथ उमड़ी भीड़ ने जिले को परशुमय कर दिया।
विज्ञापन

अमौली ब्लॉक के कौंह स्थित परशुरामेश्वर मन्दिर में परिवर्तन फाउंडेशन ने भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। मंदिर परिसर में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक संगीतमयी टोली ने सुंदरकांड का पाठ किया। मंदिर परिसर में आचार्य रामबीर नेगी, अर्पित पांडे व श्याम पटेल ने 35 बटुकों को उपनयन संस्कार के साथ मंत्रोच्चारण के साथ हवन में आहुतियां अर्पित कराई। माताओं व बहनों ने बटुकों को भिक्षा प्रदान कर मुंह मीठा कराया। मामा ने बटुकों को भेंट देकर मनाने की रस्म पूरी की। आयोजक पूर्व विधायक आदित्य पांडे ने सभी बटुकों को आशीर्वाद प्रदान कर अभिभावकों से सही समय में उपनयन संस्कार संपन्न कराने का आग्रह किया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश, आशीष, ऋषभ, ध्रुव कुमार, सत्यम, जय प्रकाश, मधुराज, शुभम, वंश, राजन, विनीत, उदय, गिरिजा शंकर, हर्ष,राज, अर्पित, शिवम, आदित्य, विपेंद्र, आदर्श अवस्थी, वीरेंद्र, आदर्र्श पांडेय, अरुण, रविकांत, विनय, कन्हैया, राजकुमार, राजू,भोला, अरविंद, मोहन, रोहित, अनमोल का उपनयन संस्कार हुआ। सुबह से भगवान परशुराम के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ रही। भक्तों ने आरती पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं जहानाबाद के रोडवेज बस स्टॉप से कौंह तक भगवान परशुराम की झांकी के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। दोपहर साढ़े ग्यारह बजे जहानाबाद रोडवेज बस कानपुर उन्नाव क्षेत्र से स्नातक एमएलसी अरुण पाठक व पूर्व विधायक आदित्य पांडे ने रथ में विराजमान परशुराम के स्वरूप की आरती उतार कर शोभायात्रा की शुरूआत की। यह यात्रा पोजेपुर, लालूगंज, रायगंज, बाकरगंज, औरंगाबाद,चौक, थाना मोड़, पटेल नगर शीतला नगर, अमौली रोड से अमौली होते हुए कौह मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में जय श्रीराम, जय परशुराम के उद्घोष गूंजते रहे। लोग बाइक, कारों से भांगड़ा के साथ झंडे लहराते रहे। शोभायात्रा का संचालन राजा अग्निहोत्री, राहुल तिवारी, अरुण बाजपेई ने किया। वहीं, जहानाबाद व अमौली चौराहे के बीच शोभायात्रा के लिए में प्रतिभाग करने वाले लोगों के लिए स्थानीय निवासियों ने शर्बत की व्यवस्था की। कौंह में आयोजित सभा में एमएलसी अरुण पाठक ने बताया कि सभी को भगवान परशुराम के आदर्शों का अनुकरण कर जीवन को सार्थक बनाने का संकल्प लेना चाहिए। घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने परशुराम के व्यक्तित्व को परमार्थ व अनुशासन की मिसाल बताया। बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने भगवान की तपोबल की व अन्याय करने वाले राजाओं के विनाश के बारे में विस्तार से चर्चा की। वहीं आयोजक आदित्य पांडे ने सभी से एक दिन का एक समय भगवान के लिए देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बालकों को शिक्षा के साथ संस्कारवान बनना चाहिए। इसके बिना परिवार, समाज और राष्ट्रीय हित चिंतन की विचारधारा का अंकुरण असंभव है। शिवली कानपुर से आए परशुराम अभिनेता शैलेन्द्र द्विवेदी ने परशुराम के पद चिह्नों पर चलकर जीवन को सार्थक बनाने का संदेश दिया। परिवर्तन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके अनाम पांडे, शिवगोपाल शुक्ला, श्रवण कुमार, प्रमोद पांडे, लक्ष्मीनारायण तिवारी, राजेश बाजपेई, लल्लन शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
इनसेट
51 बटुकों का उपनयन संस्कार
नहर काॅलोनी में 51 बटुकों का उपनयन संस्कार के बाद भंडारे का आयोजन हुआ और शाम को आयोजित कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय कवियों की कविताओं ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। आयोजक पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र शुक्ल ने सभी को भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने की सीख दी। वहीं तांबेश्वर मंदिर में भगवान की शोभायात्रा निकाल कर प्रसाद वितरण और कचहरी में अधिवक्ताओं ने भगवान की शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन

-

भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा निकली, जयघोष से गूंज उठा कस्बा
बहुआ। भगवान परशुराम जयंती पर बुधवार को बहुआ कस्बे में एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसका आयोजन अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा व बहुआ व्यापार मंडल ने संयुक्त रूप से किया। शोभायात्रा में श्रद्धालु एवं भगवान परशुराम के भक्त सम्मिलित हुए। शोभायात्रा की शुरुआत हरी मैरिज लॉन से हुई, जो बहुआ चौराहा, मुख्य बाजार होते हुए सर्वोदय नगर मोहल्ला तक पहुंची। जगह-जगह शोभायात्रा का फूल बरसाकर और ढोल-नगाड़ों, डीजे की धुनों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया। भगवान परशुराम की आकर्षक झांकियां शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहीं। इस मौके पर भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी, व्यापार मंडल फतेहपुर से प्रदीप गर्ग, बहुआ व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल द्विवेदी, राजकुमार उर्फ फुल्लन तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
-
भगवान परशुराम के जीवन से ले प्रेरणा
हथगाम। गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। इसमें ब्राह्मण समाज के अलावा अन्य समाज के लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर संरक्षक पंकज अग्निहोत्री, संयोजक मनोज मिश्रा, भोलू तिवारी, राजू तिवारी ,करुणा शंकर, गनेशी लाल साहू, कृष्ण सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें