फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त पोलों के सहारे शहर में दौड़ रहा करंट

विज्ञापन
सीपीएस स्कूल के समीप जर्जर बिजली का पोल। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर में क्षतिग्रस्त बिजली के खंभों के सहारे व्यवस्था चल रही है। आबादी के मध्य जगह-जगह एचटी लाइनों के तार क्षतिग्रस्त खंभों के सहारे लटक रहे हैं। तेज हवा चलने पर कभी भी पोल टूटकर गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

इसके बावजूद बिजली विभाग ने आंख बंद किए हुए है। इससे लोगों में रोष बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि कई शिकायतों के बाद भी न तो तार कसे जा रहे हैं और न ही खंभे बदले जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि विभाग के अधिकारी भी किसी हादसे का इंतजार कर रहे हैं।
शहर के नामी गिरामी शिक्षण संस्था सीपीएस स्कूल की बाउंड्री के बगल में एचटी लाइन का क्षतिग्रस्त पोल लगा है। इस स्कूल की छात्र संख्या करीब ढाई हजार है। पोल के समीप से मुख्य सड़क है। कभी भी यह क्षतिग्रस्त पोल टूटकर गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

हरिहरगंज ओवरब्रिज के नीचे अशोक नगर में बांदा सागर रोड किनारे एचटी लाइन की क्षतिग्रस्त पोल खड़ा है। व्यस्ततम मार्ग होने के कारण पोल के समीप से वाहनों की लाइन लगी रहती है। गलती से किसी वाहन की मामूली टक्कर लगने से पोल टूटकर गिर सकता है। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता है।
कलक्टरगंज मोहल्ले में बांदा सागर रोड फुटपाथ पर क्षतिग्रस्त एचटी लाइन का पोल बड़े हादसे को दावत दे रहा है। अरसे खोखला खड़ा यह पोल तेज हवा चलने पर टूटकर गिर सकता है। सड़क फुटपाथ पर पोल होने के कारण किसी वाहन की मामूली टक्कर लगने से भी हादसा हो सकता है।
अर्पित अग्रहरि का कहना है कि शहर की आबादी के मध्य से एचटी लाइन गुजरी हैं। काफी पुरानी लाइने होने के कारण लोहे के लगे पोल जंग लगने से खोखले हो चुके हैं। किसी वाहन की मामूली टक्कर लगने से पोल टूटकर गिर सकते हैं। ऐसे में हादसा हो सकता है।
शहर की एचटी लाइनों में क्षतिग्रस्त पोल लगे होने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है, तो गंभीर मामला है। अवर अभियंताओं को ऐसे पोल चिह्नित कर बदलवाने का निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

- राकेश कुमार पांडेय, अधीक्षण अभियंता विद्युत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें