फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गर्भवती महिला की मौत, मायके पक्ष का आरोप-जहर देकर मारा

विज्ञापन
फोटो 40-साधना
विज्ञापन
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के तौरा गांव में रविवार को गर्भवती महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालीजन पर दहेज उत्पीड़न और हत्या की साजिश का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मलवां थाना क्षेत्र के सहिली गांव निवासी अनूप सिंह लोधी ने बताया कि बेटी साधना (25) की शादी मार्च 2025 में अवधेश कुमार के बेटे फूल सिंह से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर साधना का उत्पीड़न करते थे। मायके वालों से बातचीत नहीं करने देते थे।

दीपावली के दिन सास ने फोन पर साधना के बीमार होने की जानकारी दी। रविवार को ससुरालियों ने फिर बताया कि उसकी हालत गंभीर है। जब वह पहुंचे तो ससुरालीजन उसे इलाज के लिए कहीं ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में साधना की मौत हो गई।
विज्ञापन

मायके पक्ष का आरोप है कि दीपावली के दिन उसे जहर दिया गया है। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक टीबी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


बीमारी से होमगार्ड की मौत

खागा कोतवाली क्षेत्र के तिलकापुर गांव निवासी 52 वर्षीय होमगार्ड ओमप्रकाश की बीमारी के चलते रविवार को मौत हो गई। परिजन उन्हें हालत बिगड़ने पर प्रयागराज लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में उनकी सांसें थम गईं।

फोटो 40-साधना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें